कई फ़िल्मी सितारों ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिल खोलकर किया दान, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

KNEWS DESK – आज 500 सालों का इंतज़ार खत्म हुआ| सभी राम भक्तों के लिए ये ऐतिहासिक पल है| आज 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा है| कई फ़िल्मी सितारे इस पल का गवाह बनने के लिए अयोध्या पहुंच गये हैं| कई सेलेब्स ने मंदिर निर्माण के लिए अपना योगदान दिया है आपको बताते हैं इन सितारों ने राम मंदिर के लिए दान किया है|

Akshay Kumar, Pawan Kalyan, Hema Malini: Celebrities who made a heartfelt  contribution towards Ayodhya's Ram temple construction | The Times of India

बॉलीवुड के इन सितारों ने दिल खोलकर किया दान

बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे भी हैं, जिन्होंने भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए अपना योगदान दिया है| जी हां, हॉलीवुड से लेकर साउथ के कई सेलेब्स ने मंदिर निर्माण के लिए दिल खोलकर दान दिया है|

अक्षय कुमार

इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का आता है| उन्होंने साल 2021 में एक वीडियो शेयर कर सभी देश वासियों से राम मंदिर निर्माण के लिए दान करने की अपील की थी| साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि उन्होंने अपना योगदान दे दिया है| उन्होंने इस अमाउंट को रिवील नहीं किया है|

हेमा मालिनी

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकार हेमा मालिनी ने भी  राम मंदिर में अपना योगदान दिया है| अभिनेत्री ने इस अमाउंट को सीक्रेट ही रखा है|

अनुपम खेर

वहीं अनुपम खेर ने मंदिर निर्माण के लिए ईंटें दान में दी है| अनुपम खेर शनिवार को ही राम की नगरी अयोध्या पहुंच चुके हैं| वहीं अयोध्या पहुंचने से पहले एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया| इस वीडियो में उन्होंने कहा कि वे एक कश्मीरी हिंदू की तरह राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होंगे|

मुकेश खन्ना

दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी राम मंदिर में अपना योगदान दिया है| इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है| अभिनेता ने ने 1.11 लाख रुपये दान में दिए हैं|

पवन कल्याण

वहीं सिर्फ बॉलीवुड नहीं बल्कि साउथ के मशहूर एक्टर पवन कल्याण ने भी राम मंदिर के लिए दान दिए हैं| मंदिर के निर्माण के लिए अभिनेता ने 30 लाख रुपये दान किए हैं|

गुरमीत चौधरी

एक्टर गुरमीत चौधरी भी राम मंदिर निर्माण के लिए बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया है. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है.  उन्होंने लिखा, “राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने का कार्य  संपूर्ण देश में बहुत ही जोश के साथ चल रहा है. इस मंगल कार्य हेतु हम भी अपना कुछ सहयोग भगवान राम के श्री चरणों में अर्पित करना चाहते हैं

यह भी पढ़ें – प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने की रामलला की पूजा, गर्भगृह से सामने आईं तस्वीरें

About Post Author