अनंत-राधिका की मामेरू रस्म में मानुषी छिल्लर ने बिखेरा जलवा, ऑरेंज साड़ी में लगीं बेहद खूबसूरत

KNEWS DESK – अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं| बीती शाम अनंत और राधिका की मामेरू रस्म एंटीलिया में हुई थी, जहां अंबानी फैमिली के रिश्तेदार, दोस्त और बॉलीवुड सितारे शामिल हुए| बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी  छिल्लर भी फंक्शन में शामिल हुईं| एक्ट्रेस का लुक ईशा अंबानी से काफी मिल रहा था| आपको तस्वीरें दिखाते हैं|

मानुषी का देसी अवतार

अनंत और राधिका की मामेरू रस्म में मानुषी छिल्लर ने ऑरेंज कलर की हैवी साड़ी को कटस्लीव ब्लाउज के साथ कैरी किया था| अपने लुक को और शानदार बनाने के लिए मानुषी ने कानों में बड़े झुमके और गले में बड़ा सा सोने का हार पहना था|

खूब जंचीं मानुषी छिल्लर

मानुषी पर ऑरेंज साड़ी काफी जच रही थी| एक्ट्रेस ने लो मेकअप और ब्राउन शेड लिपस्टिक कैरी की थी| साथ ही मानुषी ने बालों को बीच से पार्टिशन करके जूड़ा बनाया था|

फोटोज वायरल

मानुषी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं| एक्ट्रेस के लुक को सब अंबानी फैमिली की बेटी ईशा अंबानी के लुक से भी कंपेयर कर रहे हैं|

ईशा अंबानी का लुक

ईशा अंबानी ने अपने भाई अनंत अंबानी की मामेरू रस्म के लिए ऑरेंज कलर की लहंगा साड़ी पहनी थी| साथ ही ईशा अंबानी ने भारी भरकम कुंदन और ग्रीन स्टोन से जड़ा हार पहना था| हाथ ही ईशा ने अपना लुक मांग टीका और छोटी सी ब्लैक बिंदी लगाई है|

यह भी पढ़ें – प्रेमानंद महाराज ने रात की पदयात्रा की बंद, हाथरस हादसे के बाद लिया बड़ा फैसला

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.