मनारा चोपड़ा ने बारिश में भीगते हुए वीडियो किया शेयर, ट्रोलर्स के निशाने पर आईं एक्ट्रेस

KNEWS DESK – मुंबई में बीती रात आई जोरदार आंधी और तूफान ने तबाही मचा दी है| कई जगहों पर ट्रैफिक लंबे वक्त तक लगा रहा| यहां तक कि कई लोग घंटों फंसे रहे| इस दौरान बिलबोर्ड गिरने से कई लोगों की मौत हो गई और काफी लोग घायल हो गए| इस बीच मनारा चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसके बाद एक्ट्रेस अब सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं|

मनारा चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो 

बिग बॉस 17 फेम मनारा चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है| एक्ट्रेस ने बारिश में डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है| मनारा के डांस वीडियो को देखकर फैन्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं| एक्ट्रेस ने वीडियो में ब्लैक कलर की पैंट के साथ पिंक कलर स्पेगिटी पहनी है| इसे पहनकर एक्ट्रेस कभी बालकनी की रेलिंग के साइड खड़े होकर डांस कर रही हैं तो कभी रेलिंग पर खड़े होकर कमर मटकाती नजर आ रही हैं|

यूजर्स ने किया ट्रोल 

मनारा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि इस साल की पहली बारिश एन्जॉय कर रही हूं| वो भी शूट डे के बीच में| एक्ट्रेस के वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं|  एक ने लिखा कि ऐसे बालकनी में चढ़कर डांस कौन करता है| वहीं दूसरे ने लिखा यहां सब परेशान हैं और इनको नाचना है हद है| तीसरे यूजर ने लिखा- ‘बिल्डिंग कई जगह गिर गई हैं, लोग अस्पताल में भर्ती हो गए हैं| यहां तक कि कुछ लोगों की मौत हो गई है| लेकिन इन ब्रेनलेस अमीरों को रील बनानी है|

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड: ग्रामीणों ने एनएच का रुकवाया काम, अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

About Post Author