गोविंदा की दूसरी शादी की खबरों पर मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘ऐसा कुछ नहीं है और ना ही होगा’

KNEWS DESK – गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। सुनीता के दूसरी शादी को लेकर किए गए दावे पर अब गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि गोविंदा की दूसरी शादी का कोई सवाल ही नहीं है।

बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में सुनीता ने दावा किया कि उन्होंने गोविंदा के खिलाफ दाखिल तलाक की अर्जी इसलिए वापस ली, क्योंकि उन्हें कथित तौर पर पता चला कि गोविंदा एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार से शादी करने की योजना बना रहे थे।

अब इस पूरे मामले पर गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने सफाई दी है। उन्होंने सुनीता के दावे को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि गोविंदा की दूसरी शादी नहीं हो रही है।

‘दूसरी शादी का कोई सवाल ही नहीं’

शशि सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में सुनीता के दावे पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है और न ही आगे ऐसा कुछ होने वाला है। उन्होंने साफ किया कि गोविंदा की दूसरी शादी का कोई सवाल ही नहीं उठता।

मैनेजर ने कहा कि सुनीता गोविंदा की पत्नी हैं और उन्हें नहीं पता कि उनके मन में क्या चल रहा था, जिसकी वजह से उन्होंने इस तरह का बयान दिया।

https://www.instagram.com/p/DUlUI5FjFD1/

उन्होंने यह भी तर्क दिया कि अगर गोविंदा को दूसरी शादी करनी होती तो तलाक की अर्जी सुनीता की ओर से नहीं, बल्कि गोविंदा की ओर से दाखिल की जाती।

बच्चों के बारे में सोचने की दी सलाह

शशि सिन्हा ने दोनों से विवाद को खत्म करने और अपने बच्चों के बारे में सोचने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोनों समझदार हैं और उन्हें अपने परिवार की भलाई के बारे में सोचना चाहिए।

मैनेजर के मुताबिक, गोविंदा ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर सुनीता के खिलाफ कुछ नहीं कहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों के बीच सब कुछ जल्द ठीक हो जाएगा।

https://www.instagram.com/p/C1Fk1JhMs_d/

उन्होंने यह भी कहा कि घर की निजी बातें सार्वजनिक होने से बच्चों पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है और उन्हें परेशानी हो सकती है।

राखी सावंत से बातचीत में सुनीता ने किया था दावा

विवाद तब और बढ़ गया जब सुनीता आहूजा की राखी सावंत से फोन पर बातचीत का एक वीडियो सामने आया। इसमें सुनीता ने दावा किया कि उन्होंने तलाक का केस इसलिए वापस लिया क्योंकि गोविंदा और कोमल कथित तौर पर शादी करने की तैयारी में थे।

सुनीता के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

एयरपोर्ट पर साथ दिखने के बाद बढ़ा विवाद

गोविंदा और कोमल रानी को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखे जाने के बाद भी यह मामला चर्चा में आया था। इसके बाद सुनीता ने पैपराजी से बातचीत के दौरान गोविंदा पर तीखे तंज कसे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता के बयानों पर गोविंदा ने नाराजगी जताते हुए उनसे अपनी बातों में सावधानी बरतने को कहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि बॉलीवुड का एक समूह सुनीता को उनके खिलाफ भड़का रहा है।

सुनीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी। करीब दो साल पहले सुनीता ने हिंदू मैरिज एक्ट की धारा 13 के तहत फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी।

हाल ही में सुनीता अपने बेटे यशवर्धन के साथ बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचीं और उन्होंने तलाक का केस वापस ले लिया। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी इसकी पुष्टि की है।

फिलहाल दूसरी शादी को लेकर चल रही अटकलों पर मैनेजर के बयान के बाद गोविंदा की ओर से दूसरी शादी की खबरों को खारिज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *