ओपन शर्ट की वजह से ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा, यूजर्स बोले- ‘कुछ तो शर्म करो’

KNEWS DESK- मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर इंग्लिश फुटबॉलर डेविड बेकहम के साथ तस्वीरें शेयर की हैं| जिसमें एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी नजर आ रहे हैं| तस्वीरें सामने आते ही एक्ट्रेस को उनके लुक की वजह से ट्रोल किया जा रहा है|

वायरल हो रही तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा ओपन व्हाइट कलर की शर्ट के साथ शॉर्ट स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं| एक्ट्रेस की ये शर्ट इतनी ज्यादा एक्सपोजिंग है कि सब कुछ साफ-साफ दिख रहा है| अपने लुक को पूरा करने के लिए मलाइका ने बालों का टाइट बन और कान में डायमंड के इयररिंग्स पहने हुए हैं| फोटोज में मलाइका के साथ उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी नजर आए| डेविड बेकहम के साथ मलाइका और अर्जुन ने जमकर पोज दिए| इन फोटोज को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है|

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ये तुम्हारे लिए अरहान खान| हमारे ऑल टाइम फेवरेट| शुक्रिया सोनम कपूर और आनंद आहूजा इस ब्यूटीफुल इवनिंग के लिए| इस फोटो के वायरल होते ही मलाइका को जमकर ट्रोल किया जा रहा है| एक यूजर ने लिखा- कुछ तो शर्म करो| वहीं दूसरे ने लिखा- क्या पहना है इसने, शर्म करो थोड़ा|

आपको बता दें, एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बीती रात अपने घर पर फुटबॉलर के लिए वेलकम पार्टी रखी थी| इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की| जिसमें मलाइका अरोड़ा सबसे रिवीलिंग कपड़ों में पहुंची थीं|

About Post Author