अर्जुन कपूर के बिना मलाइका अरोड़ा ने सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा-‘एक नई शुरुआत…’

KNEWS DESK – बॉलीवुड इंडस्ट्री की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं| मलाइका अरोड़ा  23 अक्टूबर को अपना बर्थडे अकेले सेलिब्रेट कर रही हैं। आज एक्ट्रेस पूरे 48 साल की हो गई हैं| इस खास मौके पर अदाकारा ने अपने सेलिब्रेशन की कई फोटोज साझा की है। आपको मलाइका के कैप्शन के बारे में बताते हैं|

Malaika Arora Celebrate Her Birthday Alone amid arjun kapoor Breakup News Write New Beggning Malaika Arora Birthday: अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने अकेले सेलिब्रेट किया बर्थडे, लिखा- 'एक नई शुरुआत...'

Malaika Arora Birthday Celebration

बॉलीवुज की फिटनेस क्वील मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपने स्टाइल से सभी को इंप्रेस करती रहती हैं| बीते दिनों एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों की वजह से सुर्खियों में बनी हुई थी| अब उन्होंने अपना बर्थडे अर्जुन के बिना ही सेलिब्रेट किया है|जिसकी कई फोटोज भी मलाइका ने अपने फैंस के साथ शेयर की हैं| फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने बेहद खास कैप्शन भी लिखा है|

मलाइका बर्थडे पोस्ट 

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राप पर अपने  48वें जन्मदिन की कुछ खास फोटोज पोस्ट की हैं| पहली फोटो में मलाइका एक कमरे हाथ में ड्रिंक पकड़े बैठी हुई हैं| इस रूम की एक दीवार पर हैप्पी बर्थडे और हार्ट वाले बैलून लगे हुए हैं| वहीं, दूसरी फोटो में मलाइका खाने की टेबल पर बैठी हाथों में croissant लिए पोज देती नजर आ रही हैं| इस दौरान वे व्हाइट जैकेट और ग्लासेस में काफी अच्छी लग रही हैं|

अगली फोटो में मलाइका अपने होटल रूम की बेलकनी में बेक पोज देती नजर आ रही हैं| इस दौरान वे कैजुअल लुक में हैं| नेक्सट फोटो में मलाइका अपना फूडी रूप दिखाती नजर आ रही हैं| आखिरी फोटो में एक्ट्रेस कातिलाना अदा दिखाती दिख रही हैं|इन फोटोज को शेयर करते हुए मलाइका ने एक  कैप्शन में लिखा- “एक और साल के सूरज डूबने के साथ ही मैं 48 साल की हो गई हूं| मैं अपने लोगों और अपनी शांति के लिए आभारी हूं जो इस पूरी जर्नी में मेरा साथी रहा है। यहां बैठकर,वो हर पल एक हल्की फुसफुसाहट की तरह महसूस होता है, वो जो मुझे मेरी अंदर की शक्ति के लिए गाइड करता है| इस सनसेट के साथ एक नई शुरुआत करती हूं| एक बार फिर मैं अपनी इस जिंदगी के लिए ग्रेटफुल हूं| हैप्पी बर्थडे टू मीं|”

About Post Author