मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप?, एक्ट्रेस ने कपूर फैमिली को किया अनफॉलो

KNEWS DESK- बॉलीवुड के स्टारर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दोनों की प्रेम कहानी काफी चर्चित रही है| हालांकि जानकारी के अनुसार दोनों के बीच कुछ अनबन चल रही है| एक्ट्रेस अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कपूर फैमिली को अनफॉलो कर रही हैं| जिसके चलते दोनों के ब्रेकअप वाली बात पर लोगों का यकीन बढ़ रहा है|

बीते कुछ समय से मलाइका अरोड़ा अपनी इंस्टा स्टोरी पर इंस्पायरिंग पोस्ट कर रही हैं|इसी दौरान उन्होंने अर्जुन के परिवार के सदस्यों को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है| जिससे पता चल रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है| हालांकि दोनों एक्टर्स ने खुद अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है| मलाइका ने अर्जुन की बहनों अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है| यही नहीं, एक्ट्रेस अब अर्जुन के पिता बोनी कपूर को भी फॉलो नहीं कर रही हैं|

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की प्रेम कहानी को 5 साल से भी अधिक समय हो गया है| अक्सर दोनों को एकसाथ स्पॉट किया जाता है| आपको बता दें कि अर्जुन का नाम कुशा कपिला के साथ भी जुड़ चुका है| हालांकि बाद में एक्ट्रेस कुशा ने खुद इस बात का खुलासा किया और बताया, ये सिर्फ अफवाह हैं|

About Post Author