यामी गौतम की आर्टिकल 370 के मेकर्स को लगा बड़ा झटका, खाड़ी देशों में बैन हुई फिल्म

KNEWS DESK – यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 बीते दिन 23 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| फिल्म में आर्टिकल 370 को हटाने से पहले और बाद के हालातों को दिखाया गया है| फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है| फिल्म फैन्स और क्रिटिक्स सभी को काफी पसंद आ रही है| वहीं फिल्म के मेकर्स को बड़ा झटका लगा है| फिल्म को खाड़ी देशों में बैन कर दिया गया है|

Article 370 trailer: Yami Gautam-starrer political film is for The Kashmir  Files audience. Watch | Bollywood News - The Indian Express

आर्टिकल 370 गल्फ देशों में हुई बैन 

यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 फैन्स से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है| फिल्म की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी तारीफ की है| इसी बीच आर्टिकल 370 के मेकर्स को बड़ा झटका लगा है| फिल्म को गल्फ देशों जैसे- कुवैत, ओमान, सऊदी अरब में में बैन कर दिया गया है|

यामी गौतम की आर्टिकल 370 एक रियल स्टोरी बेस्ड फिल्म है| फिल्म में धारा 370 को हटाने के लिए कितनी मेहनत और चुनौतियों का सामना करना पड़ा| और धारा हटने के बाद वहां के हालत और लोग कैसे अपना जीवन जी रहे थे| ये सब फिल्म में दिखाया गया है| फिल्म में गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी के किरदारों को भी दिखाया गया है|

पीएम मोदी ने किया था जिक्र 

यामी गौतम की आर्टिकल 370 के बारे में देश के प्रधानमंत्री ने कहा था- मैंने सुना है आर्टिकल 370 रिलीज होने जा रही है| ये अच्छी बात है| इससे लोगों को सही जानकरी  मिलेगी| पीएम मोदी के रिएक्शन के बाद यामी गौतम ने एक पुसर शेयर कर लिखा था- पीएम मोदी से फिल्म के बारे में सुनना सम्मान की बात है| मैं और मेरी टीम आपकी उमीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे||

आर्टिकल 370

फिल्म में यामी गौतम, प्रियामणि, अरुण गोविल, किरण करमारकर और दिव्या सेठ ने अहम भूमिका निभाई है| फिल्म में दिखाया गया है| फिल्म का डायरेक्शन आदित्य सुहास जांभले ने किया है| फिल्म में यामी गौतम ने खुफिया अधिकारी जूनी हक्सर का किरदार अदा किया| फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है|

यह भी पढ़ें – आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने कुप्पम शाखा नहर का किया उद्घाटन

About Post Author