KNEWS DESK – आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। लंबे समय से उनका नाम मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ जोड़ा जा रहा है। अब दोनों की शादी को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर इसी साल नवंबर में शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों अक्टूबर में रिलीज होने वाली फिल्म जेलर 2 के बाद शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि अभी तक काव्या या अनिरुद्ध की तरफ से नहीं की गई है।
नवंबर के दूसरे हफ्ते में शादी का दावा
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों की शादी नवंबर के दूसरे हफ्ते में हो सकती है। कहा जा रहा है कि फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज के बाद अनिरुद्ध अपनी शादी की तैयारियों में जुट सकते हैं। हालांकि, ये खबर फिलहाल सिर्फ रिपोर्ट्स और चर्चाओं पर आधारित है।
पहले भी सामने आई थीं डेटिंग की खबरें
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के रिश्ते को लेकर पहले भी कई बार चर्चाएं सामने आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग को लेकर कई दावे किए गए, लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा।
हाल ही में अनिरुद्ध के अंकल और अभिनेता YG महेंद्रन ने एक इंटरव्यू में म्यूजिक कंपोजर की शादी जल्द होने की बात कही थी, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें और तेज हो गईं।
कौन हैं काव्या मारन?
काव्या मारन Sun Group के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद की CEO हैं और आईपीएल मैचों के दौरान अपनी मौजूदगी के कारण भी काफी लोकप्रिय हैं।
वहीं अनिरुद्ध रविचंदर साउथ इंडस्ट्री के सबसे चर्चित म्यूजिक कंपोजर्स में से एक हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के लिए संगीत दिया है और अपनी अलग पहचान बनाई है। अब फैंस को इंतजार है कि दोनों अपनी शादी की खबरों पर कब आधिकारिक बयान देते हैं।