पीली साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं माधुरी दीक्षित, फैन्स ने की जमकर तारीफ

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपनी अदाकारी और डांस से फैन्स को दीवाना बनाया है| एक्ट्रेस ने 90s में कई सुपरहिट फ़िल्में की हैं| एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और अक्सर फैन्स के साथ अपनी शानदार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं| एक्ट्रेस ने बसंत पंचमी से कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं| जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं|

पीले रंग की साड़ी में लगीं कयामत

माधुरी ने पीले कलर की साड़ी पहनी है| जिसमें गोल्डन प्रिंट की डिज़ाइन बनी है| साथ ही साड़ी में गोल्डन कलर का बॉर्डर भी है| जिसमें हैवी वर्क है| जो कि काफी सुन्दर लग रहा है| इस पीली साड़ी में एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही हैं|

माधुरी पर चढ़ा बसंती रंग

माधुरी दीक्षित ने एक गोल्डन कलर का पोटली वाला पर्स भी कैरी किया है| एक्ट्रेस ने शॉल, इयररिंग और बन से अपना पूरा लुक को कम्पलीट किया है| माधुरी ट्रेडिशनल अवतार में काफी खूबसूरत लग रही हैं| एक्ट्रेस का लुक देख फैन्स दीवाने हो गए हैं|

खूबसूरती के दीवाने फैंस

माधुरी दीक्षित ने अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं| जिसके बाद से यूजर्स जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें – नोरा फतेही के डांस का नया वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

About Post Author