नोरा फतेही के डांस का नया वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

KNEWS DESK- अपने डांस की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर नोरा फतेही ने बीते दिन अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया| नोरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| एक्ट्रेस आए दिन कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब नोरा ने अपने डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें वह क्रेजी डांस करती हुई नजर आ रहीं हैं| एक्ट्रेस को अपने डांस की वजह से ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है|

बता दें कि नोरा फतेही ने बीते दिन अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने जन्मदिन का जश्न मनाया| इस पार्टी से अपने डांस का वीडियो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह जमकर डांस करती हुई नजर आ रहीं हैं| यूजर्स को नोरा का ये डांस बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है और यूजर्स एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं|

नोरा फतेही की वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स के जरिये रिएक्ट कर रहे हैं और एक्ट्रेस को खरी खोटी सुना रहें हैं| एक यूजर ने वीडियो पर कमेन्ट कर लिखा- नोरा ने इस साल भी अपना जन्मदिन क्रूज पर मनाया, हद है यार| दूसरे यूजर ने लिखा, ये सच में पागल हो गई है| इसी तरह और भी लोगों ने एक्ट्रेस को लेकर उल्टे – सीधे कमेंट्स किये हैं|

बात करें एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की तो नोरा जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म क्रैक में नजर आने वाली हैं| ये फिल्म 23 फरवरी 2024 को धमाल मचाने के लिए तैयार है|

About Post Author