माधुरी दीक्षित आज अपना 56 वां बर्थडे कर रही हैं सेलिब्रेट, जानें कैसे मिली पहली फिल्म

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित आज अपना 56 वां जन्मदिन मना रही हैं| एक्ट्रेस ने 90 के दशक में अपनी अदाकारी से खूब जलवा बिखेरा है| वहीं अभी तक माधुरी का जादू कम नहीं हुआ है| आज आपको एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ बातें बताते हैं|

माधुरी दीक्षित बर्थडे

माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ| माधुरी दीक्षित की दो बड़ी बहने और एक बड़ा भाई है|माधुरी को बचपन से ही डांस में दिलचस्पी थी| इसलिए महज 3 साल की उम्र में ही उन्होंने ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था|

पहली फिल्म

माधुरी दीक्षित कई इंटरव्यूज में अपनी पहली फिल्म को लेकर बात कर चुकी हैं| माधुरी के मुताबिक, जब वो 12 वीं की छुट्टीयों में सोच रही थीं| क्या नया किया जाए| तब राजश्री प्रोडक्शन अपनी फिल्म अबोध के लिए नए चेहरे की तलाश कर में थे| तब माधुरी स्कूल में प्ले और डांस किया करती थीं| राजश्री से जुड़े एक शख्स की बेटी माधुरी की बहन थी| ऐसे में वो शख्स माधुरी को भी जानते थे लिहाजा वो वो माधुरी के घर फिल्म का ऑफर लेकर पहुंचे|

हुई फ्लॉप

खंरों के मुताबी माधुरी की मां ने फिल्म के लिए साफ़-साफ़ मना कर दिया था| लेकिन फिर जैसे- तैसे वो माधुरी को राजश्री प्रोडक्शन के ऑफिस लाने के लिए तैयार हुईं| जिसे बाद माधुरी की स्क्रीन टेस्ट कराई गयी फिर एक्ट्रेस को अबोध के लिए कास्ट कर लिया गया|

चमकी किस्मत

लेकिन एक्ट्रेस की फिल्म फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई| जिसे बाद माधुरी पढाई में लग गईं| एक्ट्रेस को एक्टिंग का चस्का लग गया था और फिर उन्होंने 3-4 फिल्मों में काम किया लेकिन वो भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमल नहीं दिखा पाई|

दूसरा मौका

कई फ़िल्में फ्लॉप होने के बाद जब सुभाष घई ने एक्ट्रेस को लॉन्च किया तब माधुरी को एक्टिंग का ट्रैक मिला और आज एक्ट्रेस सुपरस्टार बन गईं हैं|

यह भी पढ़ें –  उत्तराखंड: स्वास्थ्य सचिव से पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने की भेंट, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

About Post Author