एम. एस. धोनी, माधुरी दीक्षित से लेकर सारा अली खान तक, अनंत अंबानी के प्री वेडिंग में शामिल होने के लिए हुए रवाना

KNEWS DESK –  एम. एस. धोनी, माधुरी दीक्षित नेने, विधु विनोद चोपड़ा, सारा अली खान और अनन्या पांडे  को शुक्रवार को कलीना एयरपोर्ट पर देखा गया। सभी अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए रवाना हो गये हैं|

एम. एस. धोनी पत्नी साक्षी के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। धोनी मैरून टी-शर्ट और ब्लैक डेनिम जींस पहने नजर आए। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक शूज से पूरा किया। वहीं साक्षी मैचिंग पैंट और व्हाइट शर्ट के साथ बेज कलर के कोट में सुंदर लग रही थी। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक शेड्स से कंप्लीट किया।

 

माधुरी दीक्षित नेने पति श्रीराम नेने के साथ नजर एयरपोर्ट पर पोज देती नजर आईं। माधुरी ने व्हाइट टी-शर्ट और हील्स के साथ पिंक कलर का को-ऑर्ड सेट पहना था। माधुरी के पति श्रीराम ने ब्लैक डेनिम जींस और स्नीकर्स के साथ शर्ट पहनी थी।

सारा अली खान ने ब्लू डेनिम जींस के साथ व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्लैक शेड्स पहने हुआ था। वहीं अनन्या पांडे ने ब्राउन कलर के फ्लैट्स के साथ ग्रे को-ऑर्ड लुक में क्यूट लग रही थीं। उन्होंने ब्लैक कलर का टोट बैग कैरी किया हुआ था। वहीं करिश्मा कपूर, अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, मीरा राजपूत, सैफ अली खान और करीना कपूर खान को भी एयर पोर्ट पर स्पॉट किया गया|

आपको बता दें कि अनंत अंबानी रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे हैं। अनंत की शादी 12 जुलाई को मुंबई में राधिका मर्चेंट के साथ होगी। अभी उनकी प्री वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में हो रही है।

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़: कलेक्टर मलिक की विशेष पहल पर जिला मुख्यालय में संचालित

About Post Author