कृति सेनन ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की रिलीज से पहले पहुंचीं सिद्धिविनायक मंदिर, एक्ट्रेस ने बप्पा के किये दर्शन

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने कई हिट फ़िल्में की हैं| एक्ट्रेस को हाल ही में फिल्म मिमी के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था| अब कृति जल्द ही शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आएंगी| फिल्म की रिलीज से पहले एक्ट्रेस सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं हैं| एक्ट्रेस येलो सूट पहनकर मंदिर परिसर में नजर आईं हैं| जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

बप्पा का धन्यवाद करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची कृति, नेशनल अवॉर्ड मिलने की  खुशी में बांटी मिठाइयां - kriti sanon came to thank bappa after winning the  national award-mobile

 

बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं कृति सेनन 

कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की रिलीज से पहले सिद्धिविनायक  मंदिर पहुँचीं हैं| एक्ट्रेस येलो सूट में नजर आयीं हैं| जिसके साथ उन्होंने मैचिंग की स्लीपर कैरी की है| माथे पर तिलक और गले में पीले रंग का पटका डाले मंदिर परिसर में नजर आईं हैं| जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गयी हैं|

 

कृति सेनन की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में कृति रोबोट के किरदार में नजर आएंगी| एक्ट्रेस के साथ शाहिद कपूर स्क्रीन शेयर करते नजर आयेंगे| फिल्म की कहानी बिल्कुल अनोखी है, इसमें एक इंसान और रोबोट के बीच प्यार दिखाया गया है| तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की टीम फिल्म के प्रमोशन में जोरो शोरो से लगी है| वहीं बुधवार को फिल्म का नया प्रोमो जारी किया गया है|

शाहिद ने बताया 

एक इंटरव्यू में शाहिद ने कहा, ‘रोबोट के साथ प्यार करना किसी इंसान से प्यार करने से बिल्कुल अलग है| तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का डायरेक्शन अमित जोशी और अराधना साह ने किया है। फिल्म को 9 फरवरी को रिलीज किया जा रहा है। इस अनोखी प्रेम कहानी को देखना काफी दिलचस्प होगा|

यह भी पढ़ें – अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन संग तलाक लेने पर किया रिएक्ट, कहा- ‘हमारा ये झगड़ा….’

About Post Author