थिएटर में फिल्म देख रहे लोगों के पास पहुंचीं कृति सेनन, फैंस हुए खुश, एक्ट्रेस बोलीं- ‘दर्शकों के प्यार के लिए ही हम….’

KNEWS DESK- शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 9 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई| फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है| फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है| वहीं कृति सेनन ने फैंस को सरप्राइज दिया है|

बता दें कि फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में कृति सेनन का रोबोट वाला लुक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है| वहीं बीते रविवार को कृति ने फैंस को सरप्राइज दिया| एक्ट्रेस थिएटर में फिल्म देख रहे लोगों के पास पहुंचीं, उन्हें देखते ही दर्शक बेहद खुश हो गये| कृति सेनन ने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है|

कृति सेनन ने दर्शकों के साथ काफी मस्ती की| एक्ट्रेस ने फैंस से पूछा कि कैसी लगी आपको फिल्म, क्या इसका दूसरा पार्ट भी आना चाहिए| इसके जवाब में दर्शकों ने कहा कि हां बनना चाहिए| वीडियो को शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा- दर्शकों का प्यार, उनकी हंसी, उन्हें आनंद लेते और तालियां बजाते देखना| इसी के लिए हम काम करते हैं| फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को मिल रहे इतने प्यार से मैं बहुत खुश हूं और आर्यन-सिफरा की असंभव सी प्रेम कहानी को पसंद करने के लिए धन्यवाद|

About Post Author