कृति खरबंदा ने शेयर किया शादी का अनदेखा वीडियो, रोते नजर आये पुलकित सम्राट

KNEWS DESK – पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा बी टाउन के चर्चित कपल में से एक हैं| दोनों ने बीते महीने शादी कर ली थी| अब कपल के वेडिंग डे का एक अनसीन वीडियो सामने आया है| जिसमें पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा इमोशनल होते नजर आ रहे हैं|

Pulkit And Kriti Wedding: इस महीने शादी करेंगे पुलकित सम्राट और कृति  खरबंदा? एक्ट्रेस ने दिया बड़ा हिंट - Pulkit Samrat and Kriti Kharbanda will  get married this March the actress gave

कृति खरबंदा ने पुलकित से की शादी 

कृति खरबंदा ने 15 मार्च को मानेसर में प्राइवेट तरीके से पुलकित सम्राट के साथ शादी की थी। कृति पिंक कलर के लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, वहीं पुलकित ने ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी थी जिस पर गायत्री मंत्र लिखा हुआ था। आज कपल की शादी को एक महीना हो गया है।

कृति खरबंदा ने शेयर किया शादी का वीडियो 

कृति ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का एक वीडियो पोस्ट किया है| क्लिप की शुरुआत मेहंदी सेरेमनी से हुई, जहां एक्टर अपनी दुल्हनियां के लिए एक लव लेटर पढ़कर सुना रहे हैं | वहीं एक क्लिप में पुलकित आहार ओर अपनी दुल्हन को खोजते नजर आ रहे हैं| वह ‘ओये दुल्हन’ कहकर अपनी लेडी लव को बुलाते रहे। पुलकित की आवाज सुन कृति भी उनके पास दौड़ी चली आईं और उन्हें गले लगा लिया।

शादी के वक्त इमोशनल हो गए पुलकित 

शेयर किये वीडियो में मेहंदी, हल्दी, संगीत और चूड़ा सेरेमनी की भी झलकियां है| इस खास मौके पर कपल इमोशनल दिखा| चूड़ा सेरेमनी में तो कृति की आंखों में आंसू आ गए| फिर वीडियो में शादी की झलक दिखाई गई| ब्राइडल एंट्री में पुलकित अपनी लेडी लव को एकटक निहारते रहे। यहां तक कि मंडप में अभिनेता फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए। कृति उन्हें संभालती दिखीं।

कृति ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘हमने खुद को ढूंढा, फिर हमने एक-दूसरे को ढूंढ लिया और यह सबसे खूबसूरत तरह का प्यार है। शादी को हुए एक महीना हो गया, लेकिन हमारा फॉरएवर वाला प्यार पहले ही शुरू हो गया है।’

यह भी पढ़ें – नयनतारा ने परिवार संग मनाया तमिल नव वर्ष, एक्ट्रेस ने शेयर की क्यूट फोटोज

About Post Author