Koffee With Karan 8: निसा की ट्रोलिंग पर अजय देवगन ने किया रिएक्ट, बेटी के बॉलीवुड डेब्यू पर कही ये बात

KNEWS DESK-  बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में बतौर गेस्ट नजर आए| उनके साथ डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी साथ थे| यहां शो में अजय देवगन ने कई मामलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी| उन्होंने बेटी निसा की ट्रोलिंग को लेकर भी रिएक्ट किया| साथ ही निसा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी बात की|

करण जौहर से बात करते हुए अजय ने कहा- निसा को ये पसंद नहीं है| मुझे भी ये पसंद नहीं है लेकिन आप इसे चेंज नहीं कर सकते| आपको इसके साथ ही रहना पड़ता है| कुछ लोग आपके बारे में बकवास करते हैं, तो इसका मतलब ये नहीं है कि दुनिया भी आपके बारे में ऐसा ही सोचती है| वर्ना, सोशल मीडिया काम नहीं करता| आप लोगों के बारे में अच्छी बातें लिखते हैं लेकिन निसा को भी इसे पढ़ने में इंटरेस्ट नहीं है| रोहित शेट्टी ने इस बारे में कहा, हर कोई ट्रोल होता है|

बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहीं Nysa Devgan? पापा अजय देवगन ने बताया सच - Ajay  Devgn on daughter Nysa devgan bollywood debut tmovk - AajTak

वहीं निसा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अजय देवगन ने कहा- फिलहाल वो फिल्म इंडस्ट्री में नहीं आना चाहती हैं| पर आगे चलकर अगर कुछ बदलता है तो इसके बारे में सोच सकती हैं| बता दें कि एक पुराने इंटरव्यू में काजोल ने कहा था कि निसा का बॉलीवुड ज्वॉइन करने का कोई प्लान नहीं है|

About Post Author