Koffee With Karan 8: अनन्या और श्रद्धा संग आशिकी की बात पर आदित्य ने दिखाई अर्जुन को आंख, देखें मजेदार वीडियो

KNEWS DESK – करण जौहर का पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण इन दिनों खूब छाया हुआ है| शो में अब तक कई बॉलीवुड स्टार्स आ चुके हैं, जहां उन्होंने अपने कई पर्सनल लाइफ के राज खोले हैं| वहीं, अब शो के अगले एपिसोड में बॉलीवुड के दो हैंडमस एक्टर अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर नजर आने वाले हैं| इस एपिसोड का प्रोमो भी सामने आ गया है, जो काफी मजेदार है|

Koffee With Karan 8 Aditya Roy Kapoor glared at Arjun Kapoor on taking Ananya  Pandey name | Koffee With Karan 8: अर्जुन कपूर ने अनन्या पांडे का छेड़ा  टॉपिक, Aditya Roy Kapoor

आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर शो में आएंगे नजर 

इस प्रोमो में करण ने आदित्य रॉय कपूर से उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे को लेकर सवाल किया है, जिसके एक्टर ने काफी मजेदार जवाब दिया है| प्रोमो की शुरुआत में करण जौहर अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर को बॉलीवुड के अनमैरिड बॉयज कह कर स्वागत करते नजर आ रहे हैं| इसके बाद दोनों स्टार्स करण के काउच पर बैठते हैं और उनके साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं|

करण ने अनन्या पांडे के बारे में आदित्य से किया सवाल 

इस दौरान करण दोनों स्टार्स के एकदम डिफरेंट आउटफिट लुक को लेकर बात करते हैं| इसके बाद करण आदित्य से सवाल करते हैं कि- “खबरें हैं कि आप अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं?” इसके जवाब में एक्टर कहते हैं कि- ‘मुझसे कोई सीक्रेट मत पूछना, मैं तु्म्हें कोई झूठ नहीं बताना चाहता|’

आदित्य ने अर्जुन को दिखाई आंख

इसके बाद करण दोनों स्टार्स से रैपिड फायर राउंड खेलते हैं| इस दौरान वे अर्जुन कपूर से पूछते हैं कि अगर तुम लिफ्ट में श्रद्धा कपूर और अनन्या पांडे के साथ फंस गए तो क्या करोगे? इसके जवाब में अर्जुन कहते हैं कि- आशिकी तो जरूर करता, पर किसके साथ करता ये नहीं पता| अर्जुन का ये जवाब सुन आदित्य रॉय कपूर हैरान रह जाते हैं और उन्हें आंखे दिखाते हैं| आदित्य की ऐसी हैरानीभरी शक्ल देख अर्जुन हंसते हुए चंकी पांडे की नक्ल करते हुए कहते हैं कि-Just Joking “अरे मैं तो बस मजाक कर रहा था|”

कॉफी विद करण  8 के ये एपिसोड 14 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा|

About Post Author