Koffee With Karan 8: ‘आशिकी 3’ के लिए कार्तिक आर्यन को चुने जाने पर आदित्य रॉय कपूर ने किया रिएक्ट, कहा- ‘मेरी आत्मा वापस आएगी…’

KNEWS DESK- करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण 8 अपने पहले एपिसोड से ही लगातार चर्चा में बना हुआ है| वहीं शो के अगले एपिसोड में बॉलीवुड के दो मशहूर एक्टर्स आदित्य रॉय कपूर और अर्जूर कपूर बतौर गेस्ट नजर आएंगे| जिनका प्रोमो पहले ही दर्शकों के सामने आ चुका है| जहां करण ने आदित्य से आशिकी 3 को लेकर एक सवाल किया|

करण एक्टर से कहते हैं- आपकी और श्रद्धा कपूर की फिल्म आशिकी 2 की सफलता के बाद अब मेकर्स आशिकी 3 की प्लानिंग कर रहे हैं| इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन को कास्ट किया गया है| ऐसे में आपको कैसा लग रहा है, जब कोई और एक्टर आपकी फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ा रहा है ? इसके जवाब में आदित्य कहते हैं-  इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन परफेक्ट हैं| आशिकी 2 में मेरा किरदार मर जाता है| ऐसे में फिल्म में मेरी होने की संभावना ही नहीं है| मैं तो मर जाता हूं| फिर मैं वापस कैसे आ सकता हूं लेकिन मेरी आत्मा वापस आ सकती है|

Koffee With Karan 8: Aditya Roy Kapur Describes Himself As A Boyfriend

ये सुनते ही करण जौहर मजाक में कहते हैं कि हां फिर तुम्हारी आत्मा कार्तिक को डराएगी| इसपर आदित्य ने कहा कि हां, वो कार्तिक आर्यन के ऊपर मंडरा रहा है| वो विलेन है| वहीं इस मजेदार बैंटर पर करण जौहर कहते हैं, वैसे ये एक अच्छी स्टोरी है|

आपको बता दें, ‘आशिकी 3’ को भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे और अनुराग बसु इसे डायरेक्ट कर रहे हैं| वहीं कुछ समय पहले कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर ‘आशिकी 3’ का मोशन पोस्टर शेयर कर कैप्शन लिखा था- अब तेरे बिन जी लेंगे हम, जहर जिंदगी का पी लेंगे हम.. आशिकी 3| यह दिल दहला देने आ रही है !! माई फर्स्ट विद बासु दा|

About Post Author