किंग खान की बेटी अब करेगी खेती, कीमत जानकर रह जाएंगे सन्न

KNEWS DESK-  बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान इंडस्ट्री की फेमस स्टार किड है। सुहाना जल्द ही पर्दे पर नजर आने वाली हैं। इन दिनों सुहाना अपनी अपकमिंग मूवी ‘द आचर्जी’ को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। इसी बीच सुहाना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर उनके फैंस खुश हो जाएंगे। सुहाना खान ने एक करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी है। सुहाना खान ने रायगढ़ जिले के अलीबाग के थाल गांव में खेती की जमीन खरीदी है। 1.5 एकड़ क्षेत्र में फैली इस जमीन की कीमत 12 करोड़ 91 लाख रुपये में खरीदी है। रिपोर्ट के अनुसार डेढ़ एकड़ की इस जमीन पर 2218 स्क्वॉयर फीट जगह पर निर्माण कार्य भी हुआ है। बात दें कि 1 जून का 77 लाख 46 हजार रुपये स्टैंप ड्यूटी सुहाना खान के द्वारा पे की गई है।

लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि लैंड के कागज़ात में सुहाना खान ने अपने आप को “किसान” बताया है। यह ज़मीन 1.5 एकड़ की है जहां पहले से ही 1750 स्क्वेयर फीट का एक घर भी बना हुआ है। इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री सुहाना खान ने 1 जून को की थी। इस रजिस्ट्री की स्टाम्प ड्यूटी करने में ही उनका करीब 77.46 लाख रुपये लग गए थे।

बता दें कि सुहाना खान की खरीदी गई ये प्रॉपर्टी थाल गांव की है। ये प्रॉपर्टी  पुराने समय के एक फिल्मी परिवार एक्टर दुर्गा खोटे के वंशजों की थी। बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान के पास इनके बगल में एक प्रॉपर्टी है। सुहाना खान के अलावा कई स्टार्स हैं, जिन्होंने अलीबाग में प्रॉपर्टी खरीदी है। जूही चावला ने अलीबाग की अपनी प्रॉपर्टी को फार्म में बदल दिया है, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा सहित कई और शामिल हैं।

आपको बता दें कि अलीबाग में सुहाना और शाहरुख़ खान के अलावा, रणवीर-दीपका और विराट-अनुष्का की भी प्रॉपर्टीज है। यह जगा सिलेब्रिटीज़ की सबसे मनपसंदीदा जगह बन चुकी हैं। रणवीर-दीपका की यह प्रॉपर्टी 9,000 स्क्वायर मीटर में फैली है वही विराट-अनुष्का की प्रॉपर्टी का फैलाव 8 एकड़ में है।

About Post Author