किंग खान फैमिली के साथ न्यू ईयर मनाकर आए वापस, एयरपोर्ट पर हुडी से मुंह छुपाते नजर आये शाहरुख

KNEWS DESK – शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म डंकी की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं| किंग खान की साल 2023 की तीसरी फिल्म भी हिट साबित हुई है| राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनीं डंकी अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है| शाहरुख खान नए साल का जश्न मनाने के लिए अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर गए थे| अब शाहरुख मुंबई वापस आ गए हैं|उनकी एयरपोर्ट से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है| वीडियो में शाहरुख ने अपने चेहरे को हुडी से छुपाया हुआ है| जिसकी वजह से वीडियो खूब वायरल हो रहा है|

Dunki Movie Updates: 'डंकी' की रिलीज के बाद दिखा शाहरुख खान का शायराना  अंदाज, कहा मैं तो पहुंच गया... | dunki movie release review live updates shah  rukh khan tapsee pannu vicky

एयरपोर्ट पर फैमिली के साथ हुए स्पॉट 

शाहरुख खान एयरपोर्ट पर पत्नी गौरी खान और छोटे बेटे अबराम के साथ स्पॉट हुए| पैपराजी से बचने के लिए शाहरुख ने अपना चेहरा छुपाया हुआ था| शाहरुख के साथ गौरी भी पैपराजी से बचती हुई नजर आईं| दोनों बाहर आते ही तुरंत कार में बैठ गए|

हुडी से मुंह छुपाते नजर आये शाहरुख खान 

शाहरुख की फैमिली के साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी और बॉडीगार्ड रवि भी नजर आए| शाहरुख का वीडियो देखकर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं| एक यूजर ने लिखा- ये लोग छुप क्यों रहे हैं? वहीं दूसरे ने लिखा-खान फैमिली|

शाहरुख खान के लिए साल 2023 बहुत खास रहा है| उन्होंने इसी साल फिल्म पठान से कमबैक किया था| उनकी कमबैक फिल्म ब्लॉकबस्टर रही| उसके बाद शाहरुख की जवान आई थी| इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है| साल के आखिरी में शाहरुख डंकी लेकर आए जो अभी भी धमाल मचा रही है| रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख की तीनों फिल्मों ने मिलाकर 2500 करोड़ कमाए हैं|

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने शाहरुख की फिल्मों की कमाई की जानकारी दी थी| उन्होंने बताया था कि शाहरुख खान पहले इंडियन एक्टर हैं जिन्होंने एक साल में अपनी फिल्मों से 2500 करोड़ का रिवेन्यू दिया है

यह भी पढ़ें – सेना में अफसर बनने का अच्छा मौका, जानें पूरी डिटेल…

About Post Author