कियारा आडवाणी पति सिद्धार्थ के साथ वेकेशन पर निकलीं, शेयर कर दी जानकारी

KNEWS DESK- 31 जुलाई को मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी का बर्थडे है और वो अपने बर्थडे के लिए बहुत एक्साइटेड हैं| फिलहाल, पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ट्रिप पर निकल गई हैं| बीती रात को ये कपल मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा| दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए जा रहे थे| सोशल मीडिया के जरिए कियारा ने भी अपने ट्रिप के बारे में बताया|

कियारा ने सिद्धार्थ के साथ सेल्फी शेयर की है| कियारा शेयर किए गए पोस्ट में बेहद प्यारी और खूबसूरत लग रही हैं|वहीं सिद्धार्थ भी काफी हैंडसम लग रहे हैं|

सिद्धार्थ और कियारा इसी साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधे थे| शादी से पहले दोनों ने अपने रिलेशनशिप का खुलासा नहीं किया था| शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी थी|

बीते महीने कियारा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सिद्धार्थ उनका घर हैं| उन्होंने कहा, घर दो लोगों से बनता है और मैं बहुत खुशकिस्तमत हूं कि जो मेरे साथी हैं, जिनके साथ मैंने अपनी जिंदगी बिताने का फैसला लिया है, मेरे पति| वो मेरे बेस्टफ्रेंड हैं| मेरे लिए वो सबकुछ हैं| वो मेरा घर हैं|हम चाहें कहीं भीं दुनिया में हो जिस भी सिटी में, मेरे लिए वही मेरा घर हैं|

आपको बताएं इनकी वर्कफ्रंट की तो कियारा को आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म सत्यप्रेम की कथा में देखा गया था|इस फिल्म ने सिनेमाघरों में काफी धूम मचाया| सिद्धार्थ भी रश्मिका मंदाना के साथ मिशन मजनू में देखे गये थे| दोनों इस समय कुछ प्रिजेक्ट्स में व्यस्त हैं|

About Post Author