Karwa Chauth 2023: हिंदी सिनेमा में 49 साल पहले शुरू हुआ था करवाचौथ का ट्रेंड, इस मूवी में फिल्माया गया था पहला गाना

KNEWS DESK – हिन्दू धर्म में करवा चौथ का त्योहार सभी सुहागनें बड़ी धूम धाम से मानती हैं|इस दिन हर पत्नी अपने पति की लंब उम्र के लिए व्रत रखती है| रात को चांद और पति का चेहरा देख व्रत खोलती है| करवा चौथ का त्योहार सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं| इस साल 1 नवंबर को देशभर में करवाचौथ का त्योहार मनाया जाएगा| वहीं, बॉलीवुड की फिल्मों में भी करवाचौथ का जश्न मनता आ रहा है| आज हम आपको बताते हैं कि कब बॉलीवुड में करवाचौथ पर गाना फिल्माया गया था|

बहू बेटी में फिल्माया गया था करवाचौथ का पहला गाना

बॉलीवुड में इसकी शुरुआत आज से 49 साल पहले 1964 में आई फिल्म ‘बहू बेटी’ से हुई थी| ये एक ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म थी| इस फिल्म में ही सबसे पहले करवाचौथ का जश्न मनाया गया था और इसके ऊपर एक गाना भी फिल्माया गया था| गाने के नाम था ‘आज है करवाचौथ सखी’| उस वक्त इस गाने को काफी पसंद किया गया था| गाने को आशा भोसले ने अपनी आवाज दी थी| वहीं, इस गाने में एक्ट्रेस माला सिन्हा और मुमताज नजर आई थीं| गाने में सभी औरतों अपनी पति की लंबी उम्र के लिए दुआं मांगती नजर आ रही हैं| वहीं, सब हाथों में पूजा की थाल लिए गाने के साथ कदम मिला रही हैं|

 फिल्म के उम्दा कलाकार 

फिल्म को टी प्रकाश राव ने डायरेक्ट किया था, जिसमें अशोक कुमार, माला सिन्हा, जॉय मु्र्खजी, महमूद और मुमताज जैसे उम्दा कलाकार अहम किरादरों में थे| ये फिल्म एक फीमेल ओरिएंटेड थी, जिसमें माला सिन्हा ने शांता नाम का किरदार निभाया था जो अपनी आजादी और सम्मान के लिए समाज के खिलाफ खड़ी होती है| तभी से बॉलीवुड में ये ट्रेंड चला आ रहा है| अब तक बॉलीवुड की कई फिल्मों में करवाचौथ पर गाने बन चुके हैं, जिन्हें दर्शक खूब पसंद करते हैं| उन गानों के साथ आप भी अपने करवा चौथ को और खास बना सकते हैं|

About Post Author