Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन मना रहे आज अपना 33वां जन्मदिन, इस खास के साथ एक्टर ने काटा केक

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं| उन्होंने अपनी एक्टिंग के चलते इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है| वहीं कार्तिक ने इस खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे सेलिब्रेट का एक पोस्ट शेयर किया है|

शेयर की गई तस्वीर में कार्तिक आर्यन अपने पेट कटोरी के साथ केक कट करते नजर आ रहे हैं| तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह केक कट करने से पहले हाथ जोड़कर बर्थडे विश मांगते हैं, तो वहीं उनके बगल में बैठा कटोरी केक की तरफ देख रहा है|

सोशल मीडिया पर एक्टर का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है| इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा कि आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया| साथ ही एक्टर ने केक वाला इमोजी भी बनाया| कार्तिक के इस पोस्ट पर लगातार कमेंट्स आ रहे हैं| फैंस से लेकर सेलेब्स, सभी कार्तिक को बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं|

वहीं कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं| इस फिल्म के साथ वह बॉक्स ऑफिस पर दमदार एंट्री करने वाले हैं| आपको बता दें कि एक्टर की पिछली कुछ फिल्में खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं| ऐसे में कार्तिक इस फिल्म से ज्यादा उम्मीद लगाये बैठे हैं|

About Post Author