मुंबई एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक में स्पॉट हुईं करीना कपूर, देखें एक्ट्रेस की शानदार तस्वीरें

KNEWS DESK – बॉलीवुड की हसीना करीना कपूर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई शानदार फ़िल्में की हैं| करीना को गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है| एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अवतार में नजर आईं हैं| एक्ट्रेस के एयरपोर्ट लुक की तस्वीरें आपको दिखाते हैं|

एक्ट्रेस करीना कपूर खान को ब्लू डेनिम ट्राउजर, व्हाइट टी-शर्ट और बेज लॉन्ग कोट में देखा गया। उन्होंने अपने आउटफिट को व्हाइट स्नीकर्स और शेड्स से कंप्लीट किया।

करीना कपूर अक्सर अपने फैशन से फैन्स को दीवाना बना लेती हैं| एक्ट्रेस को फैशन क्वीन भी कहा जाता है| एक्ट्रेस अपने एयरपोर्ट लुक में भी कमाल की लग रही थीं|

करीना को पिछली बार ओटीटी पर उनकी डेब्यू फिल्म ‘जाने जां’ में जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ देखा गया था। जल्द ही उनकी फिल्म द बकिंघम मर्डर्स और द क्रू भी रिलीज होने वाली है।

करीना ने अपने बॉसी लुक से सभी का ध्यान खींचा| एक्ट्रेस ने सॉफ्ट मेकअप कैरी किया था| जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं|

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ : धमका कर इलेक्ट्रॉनिक दुकान को जलाने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार 

About Post Author