करीना कपूर का वेकेशन मोड ऑन, ग्रीस के समंदर में दिखा एक्ट्रेस का सिजलिंग अंदाज

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपने पति सैफ अली खान और परिवार के साथ ग्रीस में छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस लगातार अपनी वेकेशन डायरी की खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

हाल ही में करीना कपूर ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में एक्ट्रेस एजियन सी के नीले पानी में स्विमिंग करती नजर आ रही हैं। व्हाइट बिकिनी पहने करीना ने प्राइवेट यॉट से अपनी तस्वीरें क्लिक कराईं, जिसमें उनका स्टाइलिश और रिलैक्स्ड लुक दिखाई दे रहा है।

करीना ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “बस मैं और एजियन सी।” एक्ट्रेस की इन तस्वीरों में जहां एक तरफ समंदर की खूबसूरती नजर आ रही है, वहीं दूसरी तरफ उनका कॉन्फिडेंट अंदाज भी फैंस का ध्यान खींच रहा है। पोस्ट शेयर होते ही सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं।

इससे पहले भी करीना ने ग्रीस वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने सैफ अली खान की बीच पर क्लिक की गई फोटो शेयर करते हुए उन्हें “Hot Husband” बताया था। दोनों की वेकेशन तस्वीरों को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर आखिरी बार फिल्म सिंघम अगेन में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही डायरेक्टर मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *