KNEWS DESK – बॉलीवुड के मशहूर कपूर परिवार में जल्द ही शहनाइयां गूंजने वाली हैं। Arjun Kapoor की बहन Anshula Kapoor की शादी की खबरें इन दिनों खूब चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंशुला कपूर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड Rohan Thakkar के साथ जल्द शादी के बंधन में बंध सकती हैं। बताया जा रहा है कि परिवार ने शादी के लिए 6 जुलाई की तारीख तय कर ली है और तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।

दरअसल, अंशुला कपूर ने 2 अक्टूबर 2025 को रोहन ठक्कर संग सगाई की थी। हालांकि उससे पहले रोहन ने न्यूयॉर्क में बेहद खास अंदाज में उन्हें प्रपोज किया था। अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिता Boney Kapoor ने शादी की तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। खबर है कि उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और इंडस्ट्री से जुड़े कुछ खास लोगों को भी शादी की जानकारी दे दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्क्रीनराइटर Rumi Jaffery और अभिनेता Akshaye Khanna समेत कुछ करीबी लोगों को शादी की तारीख के बारे में बताया गया है। वहीं दूसरी ओर अंशुला के चाचा Anil Kapoor और Sanjay Kapoor इस वक्त अपने-अपने शूटिंग शेड्यूल में बिजी हैं। ऐसे में बोनी कपूर ने उन्हें पहले ही 6 जुलाई की तारीख अपनी डायरी में ब्लॉक करने के लिए कह दिया है।
इधर कपूर परिवार की बेटियां Janhvi Kapoor और Khushi Kapoor भी शादी की तैयारियों में जुट गई हैं। सगाई के दौरान भी दोनों बहनें अंशुला के साथ नजर आई थीं। फिलहाल जान्हवी कपूर अपनी आगामी फिल्म Peddi के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जबकि खुशी कपूर हाल ही में ‘मॉम 2’ के काम से ग्रीस से लौटी हैं। इसके अलावा परिवार के बाकी सदस्य जैसे Harshvardhan Kapoor, Shanaya Kapoor और Rhea Kapoor भी शादी में शामिल होने वाले हैं।
इस बीच Sonam Kapoor को लेकर भी चर्चा हो रही है। हाल ही में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर फिलहाल लंदन में हैं। हालांकि वह हमेशा से अंशुला कपूर के बेहद करीब रही हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि वह इस खास मौके पर जरूर भारत लौटेंगी।
अगर रोहन ठक्कर की बात करें तो वह पेशे से फिल्म और स्क्रिप्ट राइटर हैं। वह Dharmatic Entertainment से जुड़े हुए हैं, जो Karan Johar की कंपनी है। अंशुला और रोहन की पहली मुलाकात साल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।