एयरपोर्ट पर सिंपल लुक में नजर आईं कंगना रनौत, एक्ट्रेस की सादगी ने खींचा सभी का ध्यान

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल मंडी से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत इस समय लगातार चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस इन दिनों लगातार विवादों में घिरी हुई हैं| इसी बीच कंगना को बुधवार यानि आज मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया| वहीं फिल्ममेकर करण जौहर भी स्पॉट किए गए, जहां से सेलेब्स की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं|

एयरपोर्ट पर नजर आईं कंगना रनौत ने लैवेंडर रंग की साड़ी पहनी थी| उन्होंने इस दौरान ब्राउन फ्लैट्स भी कैरी किए थे| साथ ही कंगना ने अपने लुक को शेड्स से पूरा किया और ब्राउन टोट बैग कैरी किया| एक्ट्रेस अपने साधारण लुक में बहुत प्यारी लग रही थीं|

आपको बता दें कि कंगना रनौत अब जल्द फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आने वाली हैं, जो एक्ट्रेस द्वारा लिखित और निर्देशित है| फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखाई देंगी|

वहीं करण जौहर ने डेनिम पैंट और सफेद स्नीकर्स के साथ डेनिम हुडी को चुना| उन्होंने अपने लुक को शेड्स के साथ पूरा किया| इस दौरान उन्होंने बैकपैक भी कैरी किया|

उन्होंने हाल ही में फिल्म ‘योद्धा’ का निर्माण किया, जिसका निर्देशन सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है| फिल्म में अनिल कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पटानी और राशि खन्ना भी अहम भूमिका में हैं|

About Post Author