राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, एक्ट्रेस ने रामभद्राचार्य से की मुलाकात

KNEWS DESK- 22 जनवरी यानी कल अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, जिसे लेकर पूरे देश में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है| सभी के लिए यह दिन बहुत ही सौभाग्यशाली होने वाला है| राम मंदिर के उद्घाटन समारोह से पहले कई बड़े नेता और साथ ही कई मशहूर सेलेब्स भी अयोध्या पहुंच रहे हैं| कल राम मंदिर में भगवान रामलला की मूर्ति रखी जाएगी| इस समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत पहले ही अयोध्या पहुंच चुकी हैं| जहां उन्होंने रामभद्राचार्य से भी मुलाकात की|

बता दें कि कंगना रनौत ने अयोध्या में रामभद्राचार्य से की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं| साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन भी लिखा है| उन्होंने लिखा- आओ मेरे राम| आज परमपूजनीय श्री रामभद्राचार्य जी से भेंट हुई, उनका आशीर्वाद लिया| उनके द्वारा आयोजित शास्त्रवत् सामूहिक हनुमान जी यज्ञ में भाग लिया| अयोध्या धाम में श्री राम के स्वागत में सब राममयी हैं| कल अयोध्या के राजा लम्बे वनवास के बाद अपने घर आ रहे हैं| आओ मेरे राम, आओ मेरे राम|

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट 

एक्ट्रेस कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म ‘तेजस’ में नजर आई थीं| अब एक्ट्रेस फिल्म ‘इमरजेंसी’ में दिखेंगी| इस फिल्म में कंगना रनौत इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएंगी| इसके अलावा वो ‘सीता- द इनकारनेशन’ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं|

About Post Author