कंगना रनौत ने Chandrayaan 3 की वैज्ञानिकों के बांधे तारीफों के पुल, पोस्ट के जरिए लिखी ये बात

KNEWS DESK- चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर पूरे भारत में एक खुशी का माहौल बन गया है| इसी दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जो हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं| उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए चंद्रयान 3 मिशन पर काम करने वाली इसरो के तारीफों के पुल बांधे|

एक्ट्रेस ने चंद्रयान 3 मिशन पर काम करने वाली वैज्ञानिकों की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि भारत के प्रमुख वैज्ञानिक वे सभी बिंदी, सिंदूर और मंगलसूत्र के साथ सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक| भारतीयता का सच्चा सार| इसी के साथ कंगना ने भारतीय झंडे के तीन इमोजी भी शेयर किए हैं|

आपको बताएं कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही पी वासु द्वारा निर्देश की गई फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ में नजर आने वाली हैं| जो ब्लॉकबस्टर रही तमिल हॉरर फिल्म ‘चंद्रमुखी’ का सिक्वल है|

About Post Author