रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ में कल्याणी प्रियदर्शन की एंट्री, ‘लोका’ के बाद अब बॉलीवुड में दिखाएंगी एक्शन का दम

KNEWS DESK – मलयालम सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकीं कल्याणी प्रियदर्शन अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। ‘लोका: चैप्टर 1 चंद्रा’ में दमदार एक्शन दिखाने के बाद अब वह रणवीर सिंह की बिग बजट फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आएंगी।

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन इन दिनों अपनी सफलता को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘लोका: चैप्टर 1 चंद्रा’ में उनके एक्शन अवतार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और मलयालम सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अपना नाम दर्ज कराया।

अब कल्याणी प्रियदर्शन अपने करियर में एक बड़ा कदम उठाने जा रही हैं। वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं और उनकी पहली हिंदी फिल्म होगी रणवीर सिंह स्टारर ‘प्रलय’

‘प्रलय’ में नजर आएगा कल्याणी का दमदार अंदाज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘प्रलय’ में कल्याणी एक्शन से भरपूर भूमिका में नजर आएंगी। ‘लोका’ में अपने स्टंट और एक्शन सीन्स से प्रभावित करने के बाद अब वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपना एक्शन अवतार दिखाने के लिए तैयार हैं।

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ उनकी जोड़ी देखने को मिलेगी। यह एक बड़े बजट की फिल्म बताई जा रही है, जिसको लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है।

बता दें कि ‘लोका: चैप्टर 1 चंद्रा’ ने रिलीज के बाद जबरदस्त सफलता हासिल की थी। फिल्म की कहानी और कल्याणी के किरदार को दर्शकों का खास प्यार मिला। फिल्म ने दुनियाभर में शानदार कमाई करते हुए मलयालम सिनेमा की बड़ी उपलब्धियों में अपना नाम शामिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *