रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ महाकालेश्वर मंदिर में नजर आईं जाह्नवी कपूर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| फैन्स जाह्नवी को काफी पसंद करते हैं| हाल ही में एक्ट्रेस उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची थी| इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है|

Janhvi Kapoor ने किए महाकाल दर्शन, नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान | Janhvi Kapoor Mahakal Temple Darshan Ujjain Madhya Pradesh News - Hindi Oneindia

 

रूमर्ड बॉयफ्रेंड साथ भक्ति में लीन नजर आईं जाह्नवी कपूर

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं| एक्ट्रेस ने पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं, तो वहीं शिखर व्हाइट कलर के कुर्ते पैजाम में दिखाई दिए| वहीं जाह्नवी और शिखर सभी भक्तों के साथ मंदिर की जमीन पर बैठकर शिखर बाबा का जयकारा लगाते हुए नजर आ रहे हैं|

https://www.instagram.com/reel/C0ayxd4vjVK/

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

सोशल मीडया पर ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है| वीडियो पर कमेंटस की बाढ़ आ गई है| फैंस एक्ट्रेस के इस जेस्चर की जमकर तारीफ कर रहे हैं| वहीं इससे कुछ दिन पहले जाह्नवी और शिखर ने तिरुपति बालाजी के दर्शन भी किए थे| इसका एक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में भी रहा था|

वर्कफ्रंट

जाह्नवी के पास कई सारी फिल्में हैं| वह बहुत जल्द जूनियर NTR के साथ फिल्म ‘देवारा’ में नजर आने वाली हैं| इस फिल्म के जरिए जाह्नवी अपना साउथ डेब्यू करने जा रही हैं| इसके साथ ही जाह्नवी राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं| वहीं इसके अलावा जाह्नवी के पास ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में भी हैं|

About Post Author