Mizoram Election Results 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव में ZPM को मिला बहुमत, जानें अपडेट

KNEWS DESK- आज मिजोरम में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए गए, जिसमें ZPM ने 27 सीटों से जीत हासिल की| मिजोरम में मतगणना रविवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के साथ ही होनी थी| हालांकि राजनीतिक दलों, गैर सरकारी संगठनों, चर्च और छात्र संगठनों की अपील के बाद निर्वाचन आयोग ने इसकी डेट बदल दी| बता दें, मिजोरम विधानसभा के लिए मतदान सात नवंबर को हुआ था और राज्य के 8.57 लाख मतदाताओं में से 80 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था|

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आ गए हैं| मिजोरम विधानसभा चुनाव के परिणाम इलेक्शन कमीशन ने जारी कर दिए हैं| जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने 27 सीटें जीतकर सूबे में अपनी सरकार बनाई| वहीं मिजो नेशनल फ्रंट 10 सीटों पर सिमटकर सत्ता से बाहर हो गई है| भाजपा को 2 सीटें और कांग्रेस की बात करें तो पार्टी को 1 सीट मिली है|

About Post Author