जाह्नवी कपूर मना रहीं आज अपना 27वां जन्मदिन, बहन खुशी कपूर ने बेहद मजाकिया अंदाज में किया बर्थडे विश

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं| एक्ट्रेस ने धड़क फिल्म से डेब्यू किया था, जिसे आज भी काफी पसंद किया जाता है| जाह्नवी बेस्ट एक्ट्रेस होने के साथ-साथ अपनी फैमिली संग भी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं| वहीं आज उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस खुशी कपूर ने अपनी बहन को बड़े ही मजाकिया अंदाज में बर्थडे विश किया है|

जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर दोनों बहनें एक दूसरे के साथ एक स्ट्रांग बॉन्ड शेयर करती हैं| जाह्नवी अक्सर अपनी बहन की तारीफ करती नजर आती हैं| वहीं एक्ट्रेस के स्पेशल दिन पर बहन खुशी कपूर ने उन्हें रोस्ट कर दिया|

खुशी ने जाह्नवी संग कुछ बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें दोनों बहनों का प्यार बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है| खुशी द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में लिखा है कि मेरे फेवरेट ह्यूमन बींग को जन्मदिन की बधाई हो| आई लव यू द मोस्ट|

वहीं दूसरी तस्वीर शेयर कर खुशी कपूर ने जाह्नवी को मेंशन करते हुए बड़े मजेदार अंदाज में कैप्शन लिखा कि मेरी सबसे बड़ी चीयरलीडर और सबसे बड़ा सरदर्द, साथ ही एक हंसी वाली इमोजी भी शेयर की है|

About Post Author