अजय देवगन की ‘मैदान’ देखने के बाद जावेद अख्तर ने शेयर किया रिव्यू, जानें लेखक को कैसी लगी फिल्म

KNEWS DESK – अजय देवगन की फिल्म मैदान सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| रिलीज से पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गयी थी जिसमें दिग्गज लेखक जावेद अख्तर भी शामिल हुए थे लेखक ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन शेयर किया है|

जावेद अख्तर - इंडिया टीवी का कहना है कि अश्लील गीतों के लिए संगीत निर्माताओं को नहीं, बल्कि दर्शकों को दोषी ठहराया जाना चाहिए

जावेद अख्तर ने शेयर किया मैदान रिव्यू 

अजय देवगन की फिल्म मैदान रिलीज हो गयी है| फिल्म ने ठीक ठाक एडवांस बुकिंग की थी| मैदान का ट्रेलर फैंस को खूब पसंद आया था| वहीं अब फैंस फिल्म को भी अच्छा रिस्पांस दे रहे हैं| रिलीज से पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गयी थी| जिसमें दिग्गज लेखक जावेद अख्तर भी शामिल हुए थे लेखक ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन शेयर किया है|

जावेद अख्तर उन शख्सियतों में से एक हैं, जो काफी जेन्युइन बातें करते हैं| हाल ही में उन्होंने रणबीर कपूर की एनिमल की बुराई करते नजर आये थे| वे हमेशा से ऑनेस्ट रिव्यू देने के लिए जाने जाते हैं| अब उन्होंने अजय देवगन की मैदान देख ली है जिसकी स्पेशल स्क्रीनिंग हाल ही में मुंबई में रखी गई थी| उन्हें फिल्म पसंद आई है और वे मैदान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं|

जावेद अख्तर ने एक्स पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा- मैंने मैदान देखी| ये एक सच्ची घटना पर बनी फिल्म है जो हर एक भारतीय को उसकी उन अचीवमेंट्स के लिए सीना चौड़ा करवा देगी| जिसके बारे में बहुत सारे लोगों को नहीं पता होता है| एक जरूर देखने वाली फिल्म. फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर, डायरेक्टर अमित शर्मा और जबरदस्त परफॉर्मेंस देने वाले अजय देवगन को ढेर सारी बधाई|

मैदान की कहानी 

फिल्म की कहानी पूर्व फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर बेस्ड है| फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि, गजराज राव और नितांशी गोएल जैसे कलाकारों ने काम किया है|

यह भी पढ़ें – अली गोनी के साथ ईद का जश्न मनाती नजर आईं जैस्मिन भसीन, एक्टर ने परिवार संग शेयर की तस्वीरें

About Post Author