KNEWS DESK :- सुपरस्टार रजनीकांत की फेन फोलोइंग हेर जगह है | रजनीकांत की फिल्म जेलर गुरुवार 10 अगस्त को रिलीज हुई थी फिल्म ने फैन्स को दीवाना बना रखा है फिल्म को देखने के लिए तमिलनाडू में छुट्टी कर दी गयी थी | फिल्म ने 3 ही दिन में शानदार कमाई कर डाली है. इंडिया के साथ-साथ ओवरसीज में भी ‘जेलर’ की कमाई जबरदस्त हो रही है|

इंडियन सिनेमा लेजेंड :-
रजनीकांत एक सुपरस्टार है अभी कुछ वक्त से वो आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे| और रजनीकांत को अपना जलवा मेंटेन करने के लिए एक बड़ी हिट की तगड़ी जरूरत थी| रजनीकांत ने जेलर से साबित कर दिया कि वो एक लेजेंड है|
जबरदस्त कमाई :-
रजनीकांत के लिए फैन्स का दीवानापन अब 3 दिन बाद ‘जेलर’ की कमाई में साफ़ दिख रहा है| पहले दिन सिर्फ इंडिया में ही 48 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया था | फिल्म ‘जेलर’ ने 3 दिन बाद बॉक्स ऑफिस पर कमाई का पहाड़ खड़ा करने लगी है| इंडिया में तो फिल्म ने कमाल मचा ही रखा है, विदेशों में भी रजनीकांत के फैन्स ने फिल्म को जबरदस्त कामयाबी दिला रखी है|

इंडिया में लगाई सेंचुरी:-
पहले दिन की सॉलिड कमाई के बाद फिल्म का कलेक्शन थोड़ा डाउन हुआ और फिल्म ने 25.75 करोड़ की कमाई की| लेकिन फिल्म ने शनिवार को एक बड़ा जंप लिया | रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने 34 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया है| फिल्म ने इंडिया में तीन दिनों की कमाई से ही 108 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली है| रजनीकांत के अपने राज्य तमिलनाडु में ‘जेलर’, इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है| केरल में रजनीकांत की फिल्म जेलर साल की सबसे बड़ी तमिल फिल्म भी बन गई है|

वर्ल्डवाइड कलेक्शन :-
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत का फेन बेस कितना गजब है ये ‘जेलर’ से साफ़ पता चल गया है सुपरस्टार के फैन्स इंडिया में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बहुत हैं| इंडिया में 127 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी जेलर ने ओवरसीज मार्किट में भी अबतक 95 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है| 3 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर’ का ग्रॉस कलेक्शन 222 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है| 4 दिन में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ रुपये का माइलस्टोन पार करने वाला है|
विदेशों में की जबरदस्त कमाई :-
यूएस में 3 दिन में फिल्म का कलेक्शन लगभग 25 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है| खाड़ी देशों (GCC) में जेलर सबसे बड़ी तमिल फिल्म हो चुकी है| रजनीकांत ने खुद अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है| सऊदी अरब, कुवैत, UAE जैसे देशों से बने इस सर्कल में, ‘जेलर’ का कलेक्शन 3 दिन में 3.3 मिलियन डॉलर हो चुका है| 4 दिन में फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 130 करोड़ रुपये के करीब होने वाला है| ये GCC मार्किट में किसी भी तमिल फिल्म का सबसे बड़ा फिल्म वीकेंड कलेक्शन है| इससे पहले ये रिकॉर्ड रजनीकांत की ही ‘2.0’ के नाम था|अब ‘जेलर’ के साथ एक बार फिर से रजनीकांत ने दिखा दिया है क्यों उन्हें ‘थलाइवा’ क्यों कहा जाता है|