कान्स 2024 से जैकलीन फर्नांडीज का नया लुक आया सामने, व्हाइट ड्रेस में जलपरी नजर आईं एक्ट्रेस

KNEWS DESK – कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 से बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज का नया लुक सामने आ गया है| एक्ट्रेस अपने नए लुक में बेहद शानदार नजर आ रही हैं| फैंस जैकलीन के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं|

कान्स 2024 से जैकलीन का नया लुक 

जैकलीन फर्नांडीज इस समय फ्रांस में हैं| एक्ट्रेस कान्स 2024 से दूसरा लुक सामने आ गया है| जहां वो एकदम जलपरी लाग रही हैं| समंदर किनारे करवाए  फोटोशूट में जैकलीन बेहद प्यारी लग रही हैं वहीं फैंस एक्ट्रेस के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं| इससे पहले एक्ट्रेस गोल्डन शमरी गाउन में नजर आई थीं

जैकलीन फर्नांडिस की इंस्टाग्राम फोटो

जैकलीन ने अपने सोशल मीडिया पर दूसरे लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं| जिसमें व्हाइट ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं| एक्ट्रेस के लुक के साथ ही उनके शानदार पोज ने फैन्स को दीवाना बना लिया है|

दूसरे लुक में जैकलीन ने ऑफ शोल्डर व्हाइट ड्रेस पहनी थी| गले में डायमंड का सेट और शानदार सा हेयरस्टाइल उनके इस अंदाज को परफेक्ट बना रहे हैं| जैकलीन ने अपने फर्स्ट लुक में गोल्डन शिमरी गाउन पहना था| जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थीं|

यह भी पढ़ें – रेड ट्रैक सूट में स्टाइलिश लगीं प्रीति जिंटा तो वहीं ब्लैक आउटफिट में कूल नजर आए कपिल शर्मा

About Post Author