KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर लंबे समय से मॉडल चांदनी बेंज के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे हैं। दोनों को कई बार साथ स्पॉट किया गया था। चांदनी ईशान के परिवार के साथ भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं किया। अब खबर सामने आई है कि करीब तीन साल साथ रहने के बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशान खट्टर और चांदनी बेंज का ब्रेकअप आपसी सहमति से हुआ है। दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है और अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। ब्रेकअप के बाद ईशान अपना पूरा ध्यान काम और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर लगाना चाहते हैं।
ईशान और चांदनी के रिश्ते की खबरें पहली बार 2023 में सामने आई थीं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिसके बाद उनके डेटिंग की चर्चा शुरू हो गई थी। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया।
https://www.instagram.com/p/DaSD-LBCKY_/?
अब किससे जुड़ रहा ईशान का नाम?
ईशान खट्टर का नाम हाल ही में एक्ट्रेस सारा अर्जुन के साथ भी जोड़ा गया था। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट में दोनों की अच्छी बॉन्डिंग का जिक्र किया गया है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया कि ईशान और सारा अर्जुन एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ईशान और चांदनी के बीच चीजें बदलने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। वहीं, ईशान अब अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। एक्टर जल्द ही अपनी लोकप्रिय वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इसकी शूटिंग सितंबर से शुरू होने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा ईशान के पास ‘जुगाड़ू’ नाम का प्रोजेक्ट भी बताया जा रहा है।
कौन हैं चांदनी बेंज?
चांदनी बेंज मलेशियाई मॉडल हैं और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना करियर बना रही हैं। वह मलेशियाई टीवी सीरीज ‘गैब’ का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने सिंगापुर के टीवी ड्रामा ‘माई मदर्स स्टोरी’ में भी काम किया है।
ईशान और चांदनी ने भले ही कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया, लेकिन दोनों की लगातार साथ मौजूदगी ने उनकी डेटिंग की खबरों को हवा दी थी। अब करीब तीन साल बाद दोनों के अलग होने की खबर ने उनके फैंस का ध्यान खींचा है।