KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी ईरा खान अपने पति नूपुर शिखरे संग हनीमून मनाने इंडोनेशिया गयी हैं| ईरा ने नूपुर के साथ हनीमून की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं| आमिर खान की लाडली ईरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ 3 जनवरी 2024 को शादी कर ली थी| इनकी शादी उदयपुर के होटल ताज अरावली में धूमधाम से हुई|
नूपुर शिखरे अपनी शादी में जिम ट्रैक में दौड़ते हुए आए| ये एक अनोखी शादी थी और काफी सुर्खियों में रही| वहीं ईरा खान ने भी सादगी के साथ शादी की| सोशल मीडिया पर इनकी अनोखी शादी खूब चर्चा में बनी रहीं|
