इमरान खान की गर्लफ्रेंड ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, लेखा के प्यार में नजर आये एक्टर

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान पिछले कुछ  सालों से फ़िल्मी दुनिया से दूर हैं| इस समय एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल को लेकर सुर्ख़ियों में हैं| दरअसल इमरान अपनी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन के साथ अपने रिश्तों को चर्चा में हैं| हाल ही में एक्टर की गर्लफ्रेंड ने कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं|

इमरान खान की रुमर्ड गर्लफ्रेंड 

इमरान खान ने अपनी पहली गर्लफ्रेंड अवंतिका संग साल 2011 में शादी रचाई थी| लेकिन दोनों का ये रिश्ता ज्यादा सालों तक नहीं चला और साल 2019 में अलग हो गए थे| वहीं अवंतिका से तलाक के बाद एक्टर का नाम रुमर्ड गर्लफ्रेंड लेखा के साथ जुड़ता आया है, लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को अधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था|

लेखा ने शेयर की तस्वीरें 

लेखा वाशिंगटन ने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी में इमरान खान संग एक रोमांटिक फोटो शेयर की है और इसे अधिकारिक तौर पर घोषित भी कर दिया है| कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं| ये पहली बार है जब लेखा ने इमरान के साथ एक फोटो शेयर की है|

ईरा की शादी में शामिल हुए थे इमरान-लेखा

इस साल जनवरी में आमिर खान की बेटी ईरा खान ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड संग शादी कर ली है| ईरा की शादी में इमरान और लेखा भी शामिल हुए थे| इस दौरान दोनों की फोटोज खूब वायरल हुई थी|

यह भी पढ़ें – ऑनर किलिंग: मुजफ्फरनगर में पिता ने गला रेतकर की बेटी हत्या, पुलिस पूछताछ में कबूला अपना जुर्म

About Post Author