Iconic Gold Awards 2024: कार्तिक आर्यन के हाथ लगी बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी, ‘सत्यप्रेम की कथा’ बनी बेस्ट फिल्म

KNEWS DESK-  बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं| 26 जनवरी को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का नया पोस्टर सामने आया था, जिसमें कार्तिक आर्यन का अलग ही अंदाज देखने को मिला| फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| वहीं अब एक्टर कार्तिक आर्यन को आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड्स 2024 में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला|

कार्तिक आर्यन को हाल ही में आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड्स 2024 मिला है| कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स कैटेगरी में ये अवॉर्ड मिला है| एक्टर को ‘सत्यप्रेम की कथा’ में शानदार एक्टिंग के चलते बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है| इतना ही नहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को बेस्ट फिल्म का भी अवॉर्ड मिला है| एक्टर को मिले इस अवॉर्ड के बाद उनके फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं| आपको बता दें कि ‘सत्यप्रेम की कथा’ साल 2023 में रिलीज हुई थी| इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी दोनों अहम किरदार में नजर आए थे|

कार्तिक आर्यन ने 'सत्यप्रेम की कथा' के समापन समारोह की झलकियां साझा कीं

कार्तिक आर्यन को आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड्स 2024 मिलने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनको बधाई देते नजर आ रहे हैं| इस अवॉर्ड के आने के बाद अब फैंस कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की रिलीज के लिए बेहद उत्साहित हैं| आपको बता दें कि ‘चंदू चैंपियन’ इसी साल रिलीज होने वाली है| ‘चंदू चैंपियन’ के अलावा एक्टर फिल्म ‘आशिकी 3’, फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ और फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाले हैं|

About Post Author