‘शादी मैंने कर ली आज…’ शादी के बाद Dhinchak Pooja का नया गाना वायरल, सुनकर यूजर्स ने पकड़ा माथा

KNEWS DESK – सोशल मीडिया सेंसेशन ढिंचैक पूजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अपनी शादी की खबर साझा करने के बाद अब उन्होंने अपनी शादी पर ही एक नया गाना रिलीज कर दिया है। इंटरनेट पर वायरल हुए इस गाने को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी जमकर सामने आ रही हैं।

ढिंचैक पूजा ने कुछ दिन पहले अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। शुरुआत में कई लोगों को लगा कि यह कोई मजाक या प्रमोशनल स्टंट है, लेकिन पूजा ने साफ किया कि उन्होंने वास्तव में शादी कर ली है। उनकी शादी से जुड़े वीडियो और तस्वीरों को लाखों बार देखा गया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए।

शादी की खबर के बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स लगातार मजाकिया अंदाज में उनसे शादी पर गाना बनाने की मांग कर रहे थे। अब पूजा ने यह मांग पूरी कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह दुल्हन के अंदाज में नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने अपना नया गाना ‘शादी मैंने कर ली आज’ भी शेयर किया है।

https://www.instagram.com/reels/DY8f2mPKtoE/

गाने के बोल उनकी पुरानी शैली की याद दिलाते हैं। इसमें शादी, परिवार की खुशी और नए रिश्ते की शुरुआत को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है। गाना सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने इसे मनोरंजक बताया, जबकि कई लोगों ने मजाकिया कमेंट्स करते हुए कहा कि उन्होंने तो सिर्फ मजाक में गाना बनाने की बात कही थी।

ढिंचैक पूजा पहले भी अपने अनोखे गानों की वजह से इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं। ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ और ‘दारू’ जैसे गानों ने उन्हें जबरदस्त पहचान दिलाई थी। इसी लोकप्रियता के दम पर उन्हें टीवी शोज़ में भी मौका मिला। वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ और हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ’ जैसे कार्यक्रमों का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

उनकी शादी से जुड़ा वीडियो अब तक लाखों व्यूज बटोर चुका है और नया गाना भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *