दीपिका पादुकोण की ‘फाइटर’ पर पति रणवीर सिंह ने किया रिएक्ट, जानें क्या कहा…

KNEWS DESK-  बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ का टीजर सामने आया, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया| फैंस से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक ने फिल्म टीजर की काफी तारीफ की| वहीं अब दीपिका के पति और मशहूर एक्टर रणवीर सिंह ने भी फिल्म टीजर को लेकर अपना रिएक्शन दिया|

बता दें, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की लीड रोल वाली फिल्म ‘फाइटर’ टीजर रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में है| फिल्म ‘फाइटर’ का टीजर लोगों को काफी पसंद आ रहा है| फैंस फिल्म के इस टीजर को सोशल मीडिया पर काफी शेयर कर रहे हैं| हाल ही में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने भी दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ के टीजर की तारीफ की है|वहीं अब एक्ट्रेस के पति रणवीर सिंह ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है| दीपिका पादुकोण द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए ‘फाइटर’ के टीजर पर रणवीर सिंह ने कमेंट किया है| रणवीर सिंह ने कमेंट कर लिखा- ‘बूम’ इसके साथ फायर वाले इमोजी भी शेयर किये| रणवीर सिंह का ये कमेंट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है|

फाइटर’ के टीजर को देखने के बाद अब फैंस काफी बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं| बता दें कि फिल्म ‘फाइटर’ 25 जनवरी, 2024 को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है| इस फिल्म में अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे|

About Post Author