ऋतिक रोशन की फाइटर ने ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई, अपनी ही फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकामयाब रहे एक्टर

KNEWS DESK – ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर बीते दिन 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| फिल्म को फैन्स और क्रिटिक ने काफी पसंद किया है| फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है| इस फिल्म में पहली बार ऑडियन्स को एरियर एक्शन देखने को मिला है| लेकिन फिल्म से कमाई में बहुत उम्मीद की जा रही थी| इस उम्मीद पर ऋतिक की फाइटर खरी नहीं उतर पाई है| इतना ही नहीं फाइटर ने ऋतिक ने आखिरी रिलीज हुई फिल्मों का रिकॉर्ड भी नहीं तोड़ा है|

Fighter' Box Office Day 1 Prediction: Hrithik-Deepika Starrer To Earn THIS  Much

ऋतिक रोशन की फाइटर 

फाइटर में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण के साथ अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय अहम किरदार निभाते नजर आए हैं| फिल्म एक्शन से भरपूर है और फिल्म में पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारने की कहानी दिखाई गई है| फाइटर ने पहले दिन जो कलेक्शन किया है वो दूसरे दिन छुट्टी की वजह से बढ़ सकता है| वर्ड ऑफ माउथ का भी फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ता है|

फिल्म का कलेक्शन 

रिपोर्ट के मुताबिक फाइटर ने पहले दिन सिर्फ 22 करोड़ की कमाई की है| फिल्म से 30 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं| वीकेंड पर फिल्म अच्छा कलेक्शन कर सकती है|

वॉर का रिकॉर्ड तोड़ने में रहे नाकामयाब 

ऋतिक रोशन फाइटर के साथ ओपनिंग डे पर अपनी ही फिल्मों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए हैं| उनकी फिल्म वॉर ने ओपनिंग डे पर 53 करोड़ का कलेक्शन किया था| वहीं एक्टर की बैंग बैंग ने भी 27 करोड़ की कमाई की थी| कृष 3 ने पहले दिन 23.50 करोड़ और अग्निपथ ने 23 करोड़ का कलेक्शन किया था| ऋतिक अपनी कई फिल्मों के कलेक्शन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए हैं| अब देखना होगा कि फाइटर ओवरऑल कलेक्शन अच्छा करके इन फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं|

खाड़ी देशों में बैन है फिल्म 

फाइटर के कलेक्शन पर कई तरह से फर्क पड़ा है| इसे खाड़ी देशों में रिलीज करने की इजाजत नहीं मिली थी| सेंसर कारणों के चलते भारत और पाक की‌ पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म को रिलीज करने से मना कर दिया गया था| फाइटर सिर्फ यूएई में रिलीज हुई है|

यह भी पढ़ें – Republic Day 2024: आजादी के 60 साल तक नहीं मिला गणतंत्र का लाभ, करनाल में बोले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

About Post Author