Republic Day 2024: आजादी के 60 साल तक नहीं मिला गणतंत्र का लाभ, करनाल में बोले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

KNEWS DESK- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि करनाल में पहली बार मुझे गणतंत्र दिवस मनाने का अवसर मिल रहा है। करनाल की धरती और यहां के लोग मेरे बहुत प्रिय है। दानवीर करण की धरती बहुत कुछ अपने आप में समेटे हुए है।

सीएम खट्टर ने कहा कि देश का गणतंत्र 1950 में लागू तो हुआ लेकिन वर्षों तक इस गठतंत्र का आभास हमारे देश की जनता को नहीं हो पाया। कहने को सब कहा गया कि ये जनता का शासन है। जनता के लिए है लेकिन देश की आजादी के लगभग 60 साल तक हमारे देश के लोगों को गणतंत्र का लाभ नहीं हुआ बल्कि यहां भी एक परिवार ने देश की शासन व्यवस्था को फंसाकर रखा गया। ये तो संयोग है कि जिस परिवार का वर्चस्व बना हुआ था।

‘9 सालों में हरियाणा सरकार ने रिकॉर्ड बनाएं’

1975-1977 के बीच तो आपातकाल लगा तो आपातकाल के अत्याचारों ने देश की जनता को जागरूक किया। पहली बार जब शासन व्यवस्था बदली तब इस गणतंत्र का लोगों को आभास हुआ कि देश में शासन व्यवस्था के माध्यम से हम अपना भविष्य बना सकते है। इस तरह कांग्रेस के वंशागत राज को समाप्त करने के परंपरा उस समय से शुरू हुई है।

हरियाणा ने पिछले 9 सालों में बेहतरीन रिकॉर्ड बनाएं हैं। प्रदेश में कई ऐसी योजनाएं भी शुरू की गई है कि देश के दूसरे राज्य भी हमारा अनुशरण कर रहे है कैसे वो आगे बढ़े। शिक्षा में हमने मापदंड रखा कि हर 20 किलोमीटर में एक कॉलेज अवश्य होना चाहिए ताकि प्रदेश के लड़के-लड़कियों को ज्यादा सफर न करना पड़े। सरकारी स्कूलों के बच्चों को 5 लाख टैबलेट दिए ताकि विज्ञान के युग में उनकी शिक्षा घर बैठे हो सके। कोविड़ के दौर में नए प्रयोग करने का साहस मिला।

ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल ने 75वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को दी बधाई, CM ने संविधान की रक्षा, लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की

About Post Author