विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल से प्रभावित हुए ऋतिक रोशन, बोले- ‘काफी मास्टरक्लास…’

KNEWS DESK- ओटीटी और बॉलीवुड की कई फिल्मों में धमाल मचाने वाले एक्टर विक्रांत मैसी अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 12 वीं फेल को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं| ये फिल्म दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जा रही है| बॉक्स ऑफिस पर भी विक्रांत मैसी की 12वीं फेल हिट साबित हुई है| ये फिल्म देखने के बाद कई सेलेब्स ने इस पर अपनी राय दी है| वहीं अब ऋतिक रोशन ने भी 12वीं फेल को लेकर अपना रिएक्शन दिया है|

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है| इसमें ऋतिक रोशन ने विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल को लेकर अपना रिएक्शन दिया है| ऋतिक ने लिखा, आखिरकार 12वीं फेल देखी| यह फिल्म काफी मास्टरक्लास है| बाकी सब चीजों से ऊपर, मैं फिल्म के साउंड इफेक्ट से काफी प्रभावित हूं| शानदार प्रदर्शन मिस्टर चोपड़ा, क्या फिल्म है! प्रतिभा के लिए धन्यवाद| मैं इससे बहुत प्रेरित हूं| बता दें कि इससे पहले भी कई बॉलीवुड स्टार्स ने इस फिल्म को लेकर अपनी राय दी थी|

आपको बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल ने धमाल मचा दिया है| 12 करोड़ में बनी 12वीं फेल ने वर्ल्डवाइड 66 करोड़ से ज्यादा की कलेक्शन किया है| मालूम हो कि विक्रांत मैसी ने वेब सीरीज मिर्जापुर में बब्लू पंडित की भूमिका निभाई थी| इसी सीरीज के बाद विक्रांत मैसी की किस्मत चमक गई थी|

About Post Author