50 साल के हुए हिमेश रेशमिया, इन विवादों पर भी रहा गहरा नाता

KNEWS DESK- हिमेश रेशमिया बॉलीवुड और संगीत की दुनिया का बहुत बड़ा नाम बन चुके हैं। उन्होंने अपनी आवाज के दम पर देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फैंस के दिल पर राज किया है। हिमेश के गाने आज भी लोगों को 90 के दशक की झलक देखने को मिलती है। आज हिमेश रेशमिया अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन गाने लिखे हैं और अपनी आवाज से उन्हें सजाया भी है। अपने गाने के लिए हिमेश जितनी सुर्खियां बटोरते हैं, उतना ही वह विवादों को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं।

हिमेश रेशमिया का जन्म 23 जुलाई 1973 को गुजराती संगीत निर्देशक विपिन रेशमिया के घर में हुआ था। सिंगिंग में हिमेश ने अच्छा करियर बनाया। हालांकि, अभिनय में वह गायकी की तरह अपना सिक्का जमा नहीं पाए। इस सबके अलावा हिमेश निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहे थे। इंडस्ट्री में कई लोगों के साथ उनका गहरा विवाद भी हो चुका है। हिमेश के विवाद सार्वजनिक होने के बाद वह काफी चर्चा में आ गए थे।

सबसे पहले उनकी दूसरी शादी पर विवाद हुआ था। हिमेश ने साल 1995 में कोमल से शादी की थी। फिर बाद उन्होंने साल 2017 में कोमल को तलाक दे दिया। इसके बाद चोरी छिपे हिमेश ने अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया से शादी रचाई। विवाद तब गहरा गया, जब यह कहा गया कि हिमेश की पहली शादी टूटने की वजह सोनिया ही हैं। दरअसल, खबरें फैलने लगीं कि पहले से ही हिमेश का दिल सोनिया पर आ गया था, जिसकी वजह से उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दे दिया।

हिमेश रेशमिया का विवाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप सिंगर सोनू निगम के साथ भी हो चुका है। हिमेश ने सोनू के लिए कहा था कि वह जानते हैं कि सोनू निगम कौन हैं। वह छोटे स्टेज पर जाते हैं। इस पर जवाब देते हुए सोनू ने कहा था कि हिमेश पागल हो गए हैं। सोनू ने कहा कि हिमेश रेशमिया के साथ उनकी तुलना मजाक और अपमान है।

About Post Author