सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक, इन सेलेब्स को नहीं मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता

KNEWS DESK – आज अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा है| देश भर में जश्न का माहौल है| इस ऐतिहासिक दिन में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड सितारे अयोध्या के लिए रवाना होने लगे हैं| और कुछ पहले ही पहुंच गए हैं| कुछ ऐसे सेलेब्स भी हैं जिनको प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता नहीं मिला है| आपको उनके बारे में बताते हैं|

Deepika Padukone Opened Up She Rejected Debut With Salman Khan And The  Debuted With Shah Rukh Khan Om Shati Om Know The Reason Here | Deepika  Padukone Debut: शाहरुख नहीं सलमान खान

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 

आज अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है| इस समारोह में शामिल होने के लिए कई बड़े लोग पहुंच रहे हैं और कुछ पहले ही पहुंच गए हैं| नेता से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक हर कोई राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बनना चाहता है| मगर कुछ बॉलीवुड सेलेब्स हैं जिनको राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा बनने का न्योता नहीं मिला है| शाहरुख खान से लेकर दीपिका पादुकोण तक कई सेलेब्स हैं जिन्हें निमंत्रण नहीं भेजा गया है|

इन सेलेब्स को नहीं मिला न्योता 

शाहरुख खान को

रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान को न्योता नहीं भेजा गया है| ये न्योता नहीं भेजने के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है|

सलमान खान

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा सलमान खान भी नहीं बन पाएंगे| उन्हें भी न्योता नहीं भेजा गया है| सलमान खान के अलावा आमिर खान को भी इनविटेशन नहीं दिया गया है|

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को भी न्योता नहीं मिला है| दीपिका-रणवीर के साथ सैफ अली खान और करीना कपूर भी इसमें शामिल नहीं होंगे|

कंगना ने हनुमान गढ़ी में लगाई झाड़ू

कंगना रनौत प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए रविवार 21 जनवरी को ही अयोध्या पहुंच गई थीं| अयोध्या में हनुमान गढ़ी में उन्होंने झाड़ू लगाई| कंगना के झाड़ू लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है| उसके बाद उन्होंने हवन भी किया| कंगना ने अपनी कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं|

यह भी पढ़ें – राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अक्षय कुमार नहीं होंगे शामिल, जानें अयोध्या न जाने की वजह

About Post Author