राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अक्षय कुमार नहीं होंगे शामिल, जानें अयोध्या न जाने की वजह

KNEWS DESK- आज अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, जिसे लेकर पूरे देश में उत्साह देखने को मिल रहा है| इस समारोह को पूरे देश में लाइव देखा जाएगा| इस ऐतिहासिक समारोह में विभिन्न धार्मिक प्रमुखों और ‘धर्म गुरुओं’ के साथ बॉलीवुड के भी कई सेलेब्स शामिल हो रहे हैं|

अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जैसे सेलेब्स अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं| हालांकि राम मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों का दान करने वाले बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समारोह में शामिल नहीं होंगे| चलिए हम आपको एक्टर के अयोध्या न जाने की वजह बताते हैं|

अक्षय कुमार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है| हालांकि एक्टर इस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे| इसकी वजह का भी खुलासा हुआ है| अक्षय जॉर्डन में टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग कर रहे हैं, इस वजह से वो अयोध्या नहीं पहुंच पाएंगे| एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन दिन पर आप सब को अनेक शुभकामनाएं। जय श्री राम|

वीडियो में अक्षय कुमार कह रहे हैं कि आज का दिन पूरी दुनिया में बसे रामभक्तों के लिए बहुत-बहुत बड़ा दिन है| कई सौ सालों की प्रतिक्षा के बाद ये दिन आया है कि रामलला अपने घर अयोध्या में राम मंदिर में आ रहे हैं| वीडियो में टाइगर श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं और वो कहते हैं,  और हम सबने बचपन से इस बारे में इतना सुना है पर आज इस दिन को होते हुए देख पाना जी पाना बहुत बड़ी बात है| हम वेट कर रहे हैं उस घड़ी का जब हम दीप जलाकर श्री राम का उत्सव मनाएंगे| हम दोनों की तरफ से आपको और आपके परिवार को इस पावन दिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं| जय श्री राम|

About Post Author