पंकज उधास की अंतिम विदाई में रिश्तेदारों से लेकर सेलेब्रिटी हुए शामिल, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK – बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक का माहौल है| मशहूर गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया| इस बात की जानकारी उनकी बड़ी बेटी नायाब उधास ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी| आज 27 फ़रवरी को उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए रिश्तेदारों से लेकर कई सितारों का आना शुरू हो गया है| तस्वीरें देखें|

उदास दिखे भाई मनहर उधास

पंकज उधास के भाई मनहर उधास अपने भाई के अंतिम दर्शन करने पहुंचे| बेहद दुखी नजर आये| इस दौरान उन्होंने व्हाइट कुर्ता पजामा पहना हुआ था|

रीवा उधास आईं नजर

पंकज उधास की बेटी रीवा उधास कार में बैठती नजर आईं| रीवा के चेहरे पर पिता को खोने का दुख साफ़ नजर आ रहा था|

रिश्तेदारों का आना शुरू

पंकज उधास के आखिरी दर्शन करने परिवार के करीबी रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया है|

नायाब ने दी जानकारी

बड़ी बेटी नायाब उधास ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के निधन की खबर की पुष्टि की| नायाब भी अपने पिता के अंतिम दर्शन में व्हाइट सूत में नजर आईं|

लिखा ये पोस्ट

पंकज उधास की बड़ी बेटी नायाब ने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘पद्मश्री पंकज उधास की प्रेमपूर्ण स्मृति में| बहुत भारी मन से, हम आपको 26 फरवरी 2004 को लंबी बीमारी के कारण उनके निधन की सूचना देते हुए दुखी हैं| अंतिम संस्कार मंगलवार 27 फरवरी को दोपहर 3 से 5 बजे तक होगा|’

म्यूजिक कंपोजर और मशहूर सिंगर शंकर महादेवन भी पंकज उधास के अंतिम दर्शन करने पहुंचे इस दौरान सिंगर व्हाइट कुर्ते में नजर आए|

तबला वादक जाकिर हुसैन भी पंकज उधास को श्रद्धांजलि देने पहुंचे|

गजल गायक पंकज उधास के पार्थिव शरीर को इस गाड़ी से शमशान घाट तक लेकर जाया जायेगा| गाड़ी को सफ़ेद फूलों से सजाया गया है साथ ही में पंकज उधास की फोटो भी लगे गयी है| इस पर बड़ी सी फूलों की माला डली है|

यह भी पढ़ें – भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, सड़क हादसे में आंचल तिवारी समेत इन कलाकारों की गई जान

About Post Author